मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

Estimated read time 1 min read

*दिनांक 11 फरवरी 2023*

*जिला-रायपुर, विधानसभा-अभनपुर*

*ग्राम-तामासिवनी*

 ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
 ग्राम पारागांव तथा चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
 ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
 पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा।
 भेलवाडीह-उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
 ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ की जायेगी।
 शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जायेगी।
 ग्राम कुरु तथा ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
 ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
 तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृति।
 गोबरा नवापारा में मुक्तिधाम का निर्माण।

*ग्राम-खोरपा*

 ग्राम चोरपा में उप तहसील कार्यालय खोला जायेगा।
 ग्राम खोरपा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।
 ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
 ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।
 नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा दिया जायेगा।
 अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता 50 बिस्तर की जायेगी।
 ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
 ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
 अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे को गौरव पथ निर्माण।
 शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्वर्गीय श्री आशाराम डहरिया जी के नाम पर किया जाएगा।
 खोरपा में आई.टी.आई. के भवन का निर्माण किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours