Thursday, September 19 2024

शादी से किया इनकार तो 2 बच्चों की मां को सिरफिरे आशिक ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती  

Estimated read time 1 min read

 विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फैक्ट्री में काम करने वाली कामगार आसमा नाम की महिला को मारी गोली। महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

गाजियाबाद, (IMNB)। विजयनगर थाना क्षेत्र के गोशाला चौकी के पास फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रही एक महिला को सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्रेम के चलते गोली मार दी और फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने महिला को दिल्ली जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

आरोपित की तलाश में टीम गठित

मामले में पुलिस महिला के स्वजन के यहां नहीं होने पर पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश में पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।मूलरूप से कानपुर के रहने वाले रईस नोएडा स्थित एक कंपनी में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी करते हैं। वह मवई में किराये के मकान में 32 वर्षीय पत्नी आसमा व दो बच्चों के साथ रहते हैं। पड़ोस में ही उनके माता-पिता रहते हैं।

सिलाई फैक्ट्री में काम करती थी महिला

वह किसी काम से अपने माता-पिता के साथ कानपुर गए हुए हैं। यहां उनकी पत्नी आसमा दो बच्चों के साथ रह रही हैं। आसमा गोशाला स्थित एक सिलाई फैक्ट्री में नौकरी करती हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह फैक्ट्री से काम कर घर के लिए निकली थीं। जब वह गोशाला चौकी के पास पहुंची तो मिर्जापुर का रहने वाला शादाब चौधरी आया और तमंचा उनके पेट पर सटाकर गोली चला दी। इस घटना में वह घायल होकर नीचे गिर पड़ी और शादाब पैदल ही फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर दिल्ली जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। एसीपी अंशु जैन का कहना है कि आसमा के स्वजन की तरफ से तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। आरोपित की तलाश में पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगाा।

महिला पर शादी का दबाव बना रहा था शादाब

पुलिस का कहना है कि पूर्व में आसमा अपने परिवार के साथ शादाब के मकान में किराये पर रहती थी। शादाब आसमा से एक तरफा प्यार करने लगा था। उसने कई बार आसमा पर शादी का दबाव बनाया। इस पर आसमा ने दो साल पूर्व उसका मकान खाली कर दिया और मवई में परिवार के साथ रहने लगी। शादाब अपने हरकतों से बाज नहीं आया और उनपर शादी का दबाव बनाता रहा। मना करने पर आरोपित ने आसमा को गोली मार दी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपित

घटना के बाद आरोपित कैलाश नगर में लगे हुए एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वह एक गली में अपने साथी के साथ घूम रहा है और महिला के आने का इंतजार कर रहा है। जैसे ही महिला फैक्ट्री से निकलकर आगे बढ़ती है तो आरोपित वहां जाकर गोली मारकर वापस भागता है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि शादाब लगातार उसे अपने साथ रहने का दबाव बनाता था।

कई बार उसने महिला को होटल में बुलाया, लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया। वह साथ न रहने पर जान से मारने की धमकी देता था। सोमवार रात भी वह तमंचा लेकर महिला के घर पहुंचा था। वह बार-बार फोन कर उन्हें परेशान करता था। कभी वह बच्चों के स्कूल चला जाता था तो कभी महिला की फैक्ट्री पहुंचकर उन्हें परेशान करता था।-

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours

खड्डा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, जनता कर रही इंतजार

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी 700 लोगों की समस्याएं, बोले- बख्शे न जाएं कमजोरों को उजाड़ने वाले

You May Also Like: