Breaking News

Friday, October 18 2024

Allu Arjun Birthday: दिल जीत लेगी अल्लू अर्जुन की लव स्टोरी, ऐसे किया था पहली नजर वाले इश्क का इजहार 

Estimated read time 1 min read

Allu Arjun Birthday साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज किसी परिचय के मोहताज बनकर नहीं रह गए हैं। उनका नाम ही उनके स्टारडम को बयां करने के लिए काफी है। साउथ के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी मशहूर इस अभिनेता का आज 41वां जन्मदिन है।

 

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Allu Arjun: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज पूरी दुनिया में मशहूर नाम बन गए हैं। ‘पुष्पा’ ने उनके स्टारडम में चार चांद लगा दिए। पैन इंडिया लेवल पर बनी यह फिल्म न सिर्फ जबरदस्त हिट हुई बल्कि, अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनी हुई है।

अल्लू अर्जुन ने अपनी अब तक की फिल्मों से दर्शकों का ढेर सारा मनोरंजन किया है। मगर क्या आप जानते हैं कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी दिलचस्प है। एक्टर ने आज से 12 साल पहले छह मार्च को स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। स्नेहा और अर्जुन की लव मैरिज है। एक नामी फैमिली से ताल्लुक रखने के बाद भी अल्लू अर्जुन के लिए स्नेहा के परिवार वालों को मना पाना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें खूब पापड़ बेलने पड़े थे।

jagran

इस तरह हुई थी अल्लू अर्जुन और स्नेहा की पहली मुलाकात

अल्लू अर्जुन और स्नेहा की पहली मुलाकात एक शादी में हुई थी। पहली ही नजर में अल्लू को स्नेहा पसंद आ गई थीं। हालांकि, वह उनसे कुछ कह पाने की ज्यादा हिम्मत नहीं जुटा पाए थे। किसी तरह दोनों के नंबर्स एक्सचेंज हुए, और बात शुरू हुई। उस वक्त स्नेहा अमेरिका से मास्टर्स की डिग्री पूरी कर भारत वापस लौटी थीं। वह एक बिजनेस फैमिली से आती हैं। स्नेहा जब तक भारत लौटीं, तब तक अल्लू फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुके थे।

एक्टर से शादी के लिए राजी नहीं थे परिवार वाले

अल्लू अर्जुन खुद भी नामी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राम चरण उनके कजिन हैं, जबकि चिरंजीवी उनके अंकल। इतने बड़े परिवार से होने के बाद भी अल्लू अर्जुन के लिए स्नेहा के परिवार वालों को मना पाना आसान नहीं था। जबकि, एक्टर की फैमिली इस शादी के लिए पांच मिनट में मान गई थी।

jagran

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours

राजस्थान के मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत से सीख लेकर छत्तीसगढ़ में भी पेंशनरों को केशलेस चिकित्सा सुविधा और 42% महंगाई राहत दे भूपेश सरकार—वीरेन्द्र नामदेव

पश्चिम विधानसभा अब विकसित क्षेत्र में की ओर अग्रसर – विकास उपाध्याय

You May Also Like: