विश्व पर्यटन दिवस पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा, पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे राज्योत्सव में पुरस्कृत

Estimated read time 1 min read

रायपुर. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है. यह दिन दुनिया भर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और इसके महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है. इसका उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक फायदों को उजागर करना है. आइए जानें इस दिन के मनाने की शुरुआत, इसके उद्देश्य और 2024 की थीम क्या है।

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास

विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत 1980 में हुई, जब इसे संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) के तहत प्रारंभ किया गया. 27 सितंबर का दिन इस लिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1970 में UNWTO की स्थापना हुई थी, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और इसके विकास को सुनिश्चित करना है।

विश्व पर्यटन दिवस की थीम

हर साल इस दिन के लिए एक नई थीम निर्धारित की जाती है. 2024 में विश्व पर्यटन दिवस की थीम “Tourism and Peace” है, जो शांति और पर्यटन के बीच के संबंध को उजागर करती है. यह थीम इस बात पर जोर देती है कि शांति बनाए रखने से सभी देशों के लिए पर्यटन के दरवाजे खुले रहें और इसे बढ़ावा मिले।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours