छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए सार्वजनिक-स्थानीय अवकाश घोषित

Estimated read time 0 min read

छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने साल 2025 के लिए अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत, सरकारी कर्मचारियों को अगले वर्ष कुल 80 छुट्टियां दी जाएंगी, जिनमें 25 सामन्य अवकाश और 55 ऐच्छिक अवकाश शामिल होंगे। इसके अलावा हर शनिवार और रविवार को भी छुट्टी दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2025 में कुल 16 सार्वजनिक अवकाश होंगे। हालांकि गणतंत्र दिवस, मोहर्रम, वैशाखी, दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं, जिसके कारण इन त्योहारों के लिए अलग से अवकाश नहीं दिया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours