केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी, 77 सभाएं, 5 रोड शो; 16 दिन में पहुंचेगी बिलासपुर

Estimated read time 1 min read

 बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर भाजपा के नेता चुनावी शंखनाद करेंगे। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में ही शाह आम सभा को भी संबोधित करेंगे। जिसमें करीब 70 से 80 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा दो चरणों में होगी। इसके लिए भाटापारा के MLA शिवरतन शर्मा और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को संयोजक बनाया गया है। ये दोनों नेता दंतेवाड़ा में ही हैं। इनके साथ पूर्व मंत्री केदार कश्यप, बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय भी मौजूद हैं। बुधवार को भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक लेकर यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।

भाजपा के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में शाह आम सभा को संबोधित करेंगे। मंच कितना बड़ा होगा। डोम कहां से कहां तक होगा। बैठक गैलरी कैसी होगी। मैदान पहुंचकर इसकी तैयारी अब शुरू कर दी गई है।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 16 सितंबर जशपुर से शुरू होगा। इसमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। दूसरे चरण की यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दूसरी परिवर्तन यात्रा 12 दिनों में 1261 किमी का सफर तय करेगी। 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। दूसरे चरण में 39 आम सभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours