सदस्यता अभियान को लेकर BJP की वर्चुअल बैठक: सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव समेत संगठन के तमाम बड़े चेहरे हुए शामिल

Estimated read time 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर आज एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत सत्ता और संगठन के तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए। सदस्यता अभियान को लेकर विधायकों और सांसदों को दिए गए टारगेट कितने पूरे हुए, इसकी समीक्षा की गई। साथ ही सक्रिय सदस्यता अभियान में विधायकों और सांसदों को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बीजेपी प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू कर चुकी है, जिसमें मंत्री, विधायक समेत सैकड़ों लोगों को पार्टी की सक्रिय सदस्यता दी जा चुकी है।भारतीय जनता पार्टी आगामी 26, 27 और 28 अक्टूबर को सर्वश्रेष्ठ सर्वाधिक सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) मनाने वाली है। इस अभियान में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी तीन दिनों तक महिलाओं, पुजारियों, थर्ड जेंडर समेत अन्य कई क्षेत्रों के लोगों तक पहुँचकर भाजपा की सदस्यता दिलाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आज जानकारी देते हुए कहा, “ये दिवाली सदस्यता वाली, दिल से जुड़े, दल से जुड़े कमल से” का नारा दिया। किरण सिंहदेव ने बताया कि भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर प्रदेश में इतिहास रचा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours