रूम में बॉयफ्रेंड के साथ थी युवती, घरवालों के आते ही लोहे के बक्से में छिपाया

Estimated read time 1 min read

साल 1992 में आई फिल्म ‘जान तेरे नाम’ का एक गाना था- ‘हम लाख छुपाए प्यार मगर, दुनिया को पता चल जाएगा’। 32 साल भी ये गाना लोगों की जुबा पर छाया हुआ है। कुछ इसी तरह का मामला एक प्रेमी जोड़ के साथ हो गय़ा। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से चुपके मिलने गया तो उसके परिवार वालों को पता लग गया। जब घर वाले युवक को खोजते हुए युवती के रूम में पहुंचे तो उसने प्रेमी को लोहे के बक्से में छिपा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया हुआ है। इतने में ही लड़की के घरवालों को उसके बॉयफ्रेंड के घर आने का पता लग जाता है। लड़की के घर वाले उसके बॉयफ्रेंड को पकड़ने के लिए उसके कमरे में आ जाते हैं। हालांकि तभी लड़की का बॉयफ्रेंड कमरे में रखे हुए बक्से में छुप जाता है और लड़की उसे बक्से को ऊपर से बंद कर देती है। इसके बाद घर वाले कमरे में इक्ट्ठे हो जाते हैं और उसे ढूंढने लग जाते हैं। थोड़ी देर बाद लड़की जैसे बक्से को खोलती है। उसके अंदर से उसका बॉयफ्रेंड निकलता है।लड़को को देखते ही घर वालों के होश उठ जाते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours