रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Estimated read time 1 min read

मुंबई। टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा (Ratan Tata death) हमारे बीच नहीं रहे। देश के उद्योग जगत के सबसे नायाब ‘रतन’ यानी रतन टाटा ने उम्र से जुड़ी बीमारी के बाद बुधवार देर रात (9 अक्टूबर 2024) 86 वर्ष की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। इसे लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं रतन टाटा को भारत रत्न (Bharat Ratna) मिले, इसको लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज एक प्रस्ताव पास किया गया। महाराष्ट्र सरकार अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजेगी।इससे पहले शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने इसकी मांग की थी। राहुल कनाल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours