मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

Estimated read time 1 min read

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में सिलवानी की जमुनिया घाटी पर तीर्थयात्रियों से भरी बस के पलटने से हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना का समाचार प्राप्त होते ही घायल यात्रियों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा घायलों का समुचित इलाज कराया गया। इलाज के बाद यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गये हैं। सभी तीर्थयात्री सकुशल हैं। प्रशासन भी यात्रियों से सतत संपर्क में है। चिंता की कोई बात नहीं है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours