गीला और सूखा कचरा अलग – अलग लेने निगम चला रहा है अभियान

Estimated read time 1 min read

0 वार्डों में रैलियां निकालकर जनजागरूकता लायी जा रही
रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा नागरिकों के घरों से सूखा और गीला कचरा अलग – अलग लेने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को लगातार समझाईश दी जा रही है। साथ ही वार्डों में रैलियां निकालकर जनजागरूकता लाई जा रही है।
महापौर एजाज ढेबर तथा निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर निगम के सभी 70 वार्डों में नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग अलग कर कचरा लेने आने वाले वाहनों के सफाई मित्रों को देने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। घर घर जाकर कचरा इकट्ठा करने के डस्ट बीनों की जांच की जा रही है। गीला और सूखा कचरा अलग – अलग देने की पहले तो समझाइश दी जा रही है। इसके बाद भी ऐसा नहीं करने पर जुर्माना भी किया जा रहा है। अब तक सभी 10 जोनों में गीला और सूखा कचरा अलग – अलग नहीं करने की लापरवाही करने वालों पर सभी दस जोनों के क्षेत्रों से 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। अब वार्डों में जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours