मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

Estimated read time 1 min read

*

*ग्राम-भानसोज*

 भानसोज नहर से सण्डी-कुकरा मार्ग निर्माण को स्वीकृति दी जायेगी।

 शासकीय हाई स्कूल भानसोज में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जायेगा।

 शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानसोज भवन में अहाता एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कराया जायेगा।

 ग्राम भानसोज एवं नारा में आंतरिक सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जायेगा।

 भानसोज में बैंक की शाखा खोली जायेगी।

 नगर पंचायत मंदिर हसौद में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा।

 सण्डी से नारा तक सड़क बनाई जायेगी।

 चंदखुरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निर्माण कराया जायेगा।

 ग्राम उमरिया में उमरिया मोड़ से परसदा तक पहुंच मार्ग को विकसित किया जायेगा।

 ग्राम घुमराभाठा से आरंग पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा।

 गोंडी में हाईस्कूल भवन निर्माण की घोषणा।

 परसकोल में हाईस्कूल भवन का उन्नयन।

*ग्राम-समोदा*

 समोदा को उप-तहसील का दर्जा दिया जायेगा।

 नगर पंचायत समोदा में नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

 समोदा में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।

 उप-स्वास्थ्य केन्द्र समोदा का उन्नयन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा।

 ग्राम अमोदी में उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा।

 बनरसी व भण्डारपुरी में उप-स्वास्थ्य केन्द्र हेतु नवीन भवनों का निर्माण कराया जायेगा

 कोरासी व चपरीद में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल हेतु नवीन भवनों का निर्माण कराया जायेगा।

 भैंसा में पुलिस चौकी जल्द ही प्रारंभ की जायेगी।

 मजिठा से परसवानी तक सड़क मार्ग का निर्माण कराया जायेगा।

 ग्राम परसवानी में ढोड़की नाला में पुलिया का निर्माण कराया जायेगा।

 बोरिद से चण्डी मंदिर तक सड़क निर्माण कराया जायेगा।

 समोदा में बालक छात्रावास निर्माण करवाया जायेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours