जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के बीच शुरू हुई दुश्मनी, जेल में गैंगवार के बाद सामने आई नई कहानी

Estimated read time 1 min read

गोइंदवाल जेल में मनमोहन सिंह मोहना और मनदीप तूफान की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई है। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारे भाई सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, दीपक मुंडी, मनप्रीत भाऊ, कशिश, अरशद बीकानेर और मामा कित्ता ने मारा है। ये जग्गू के आदमी थे।

विस्तार

पंजाब के तरनतारन जिले की गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और लारेंस बिश्नोई के गुर्गों के बीच हुई खूनी झड़प के पीछे की कहानी अब सामने आने लगी है। हमला करने वाले आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और लारेंस गुट के शूटरों ने मिलकर की थी। मगर अब दोनों गैंगों के बीच अदावत की खबरें हैं।

गोइंदवाल जेल में मनमोहन सिंह मोहना और मनदीप तूफान की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई है। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारे भाई सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, दीपक मुंडी, मनप्रीत भाऊ, कशिश, अरशद बीकानेर और मामा कित्ता ने मारा है। ये जग्गू के आदमी थे।
सूत्रों के अनुसार मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गुट भी मजबूत हो रहा था। लॉरेंस नहीं चाहता था कि पंजाब में किसी दूसरे गुट का प्रभाव बढ़े। जब भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद थे तो दोनों में इस बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ही भगवानपुरिया और लॉरेंस में दुश्मनी शुरू हो गई।

सूत्रों के अनुसार बठिंडा केंद्रीय जेल में जब दोनों गैंगस्टरों के बीच तकरार हुई तो दोनों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद दोनों गैंगस्टरों और इनके गुर्गों में दुश्मनी बढ़ती चली गई। इस घटना के बाद हाल ही में जयपुर पुलिस ने लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है। भगवानपुरिया अब भी बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद है। लॉरेंस को अब पंजाब की जेल में शिफ्ट करने की संभावना कम ही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours