भारत के धुन पर झूम रही है दुनिया… नाच रहा है अमरीका.. नाचो! नाचो!! भारत का ऑस्कर में तांडव..

Estimated read time 1 min read

भारत के धुन पर झूम रही है दुनिया…
नाच रहा है अमरीका..

नाचो! नाचो!!

भारत का ऑस्कर में तांडव..

RRR के “नाटू नाटू” (नाचो नाचो) गाने को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर!

वो दिन दूर नहीं जब बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्टर का ऑस्कर भारत में आएगा। राजामौली की अगली फिल्म पैन-वर्ल्ड होने वाली है। RRR के माध्यम से उन्होंने जो सेतु-बंधन का कार्य किया है निश्चित तौर पर वह सुपरस्टार महेश बाबू अभिनित जंगल एक्शन एडवेंचर फिल्म (राजामौली की अगली फिल्म) के लिए सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। (ऐसे में महेश बाबू यदि ये कहते हैं कि “बॉलीवुड कैंट अफ़्फोर्ड मी” तो ये उनका दम्भ नहीं सच्चाई है)। और अभी तो राजामौली “1770” (सन्यासी-क्रांति) भी लाने वाले हैं! अनाउंसमेंट पोस्टर देखकर और थीम जानकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। धोती पहने, चंदन-तिलक लगाए सन्यासियों के हाथों में असि, खड्ग, कृपाण!

प्रस्तुति रवि के गुरुबक्षाणी

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours