कांग्रेस नेत्री कमल झज्ज का महामंत्री पद से इस्तीफा, हाल ही में हुई थी नियुक्ति

Estimated read time 0 min read

जगदलपुर। बस्तर में कांग्रेस के अंदर एक बार फिर अंदरूनी कलह सामने आई है, जहां कांग्रेस नेत्री कमल झज्ज ने महामंत्री पद से इस्तीफा दिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने कमल झज्ज को निष्कासित किया था। हाल ही में उन्हें पुनः बहाल करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री नियुक्त किया गया था। निजी अस्वस्थता को कारण बताते हुए उन्होंने बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दिया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours