बेमेतरा 31 अक्टूबर 2022-आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री श्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर आज सोमवार को पूरे जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कलेक्टोरेट परिसर मे अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलायी। जिसमें अधिकारियों/कर्मचारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करुंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने दिलायी राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
Estimated read time
1 min read
You May Also Like
मोवा ओवरब्रिज डामरीकरण में गड़बड़ी मामला: PWD की बड़ी कार्रवाई
January 17, 2025
संजय और बजरंग अग्रवाल के ठिकानों पर IT की दबिश,
January 17, 2025
More From Author
कश्मीर हिमस्खलन: जलवायु परिवर्तन से क्या संबंध है?
March 20, 2024
नया शोध भारत की नदी जोड़ो परियोजना पर नए संदेह पैदा करता है
March 20, 2024
+ There are no comments
Add yours