छत्तीसगढ़ के जिले बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूजा अर्चना करने गए ग्रामीण का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है ।

Estimated read time 1 min read

रायपुर । नक्सलियों ने फरसेंगढ़ से बड़े मुखिया लोगों को अगवा किया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 5 से ज्यादा ग्रामीण नक्सलियों के कब्जे में हैं। नक्सलियों ने करीब 50 लोगों को अगवा किए थे।

दरअसल, यह मामला बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कुपलेर की पहाड़ी का है। बताया जा रहा है कि फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कुपलेर की पहाड़ी में गांव के लोग पूजा करने गए हुए थे। वहां सादे कपड़ों में आए कुछ लोगों ने 50 से अधिक ग्रामीणों को अपने साथ लेकर चले गए। इनमें से पूर्व सरपंच महेश गोटा को छोड़कर बाकी अन्य ग्रामीण लौट आए हैं। नक्सलियों के अपहरण करने की अब तक पुलिस ने पुष्टी नहीं की है। पुलिस के एक आधिकारी ने बताया की ग्रामीण रात होने से रास्ता भटक गए थे। गांव के अन्य लोग खोजबीन में गए हुए हैं।

नक्सलियों ने फरसेंगढ़ इलाके के महेश कुमार गोटा पूर्व सरपंच, पाण्डु गोटा उपसरपंच, राजा राम, जव्वा टीचर, रमेश पोंदी पूर्व उपसरपंच और कार्तिक शाह एवं लोकेश कुमार बारसे को माओवादियों नें अपने कब्जे में रखा है। हालांकि इस मामले में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वहीं माओवादियों से अगवा ग्रामीणों के परिवार वालों ने छोड़ने की मार्मिक अपील की है।

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours