VK Singh: ‘इंतजार करिए, अपने आप ही भारत में मिल जाएगा PoK

Estimated read time 1 min read

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने राजस्थान में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उनके नेताओं पर निशाना साधने के साथ पीओके पर भी बात की। वीके सिंह ने पीओके को भारत में मिलाने की लोगों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से इंतजार करने को कहा और साथ ही कहा कि पीओके अपने आप ही भारत में मिल जाएगा।

जब उनसे पूछा गया कि लोगों ने मांग की है पीओके को भारत में विलय किया जाए। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘पीओके अपने आप ही भारत में विलय हो जाएगा, कुछ समय इंतजार करें।’ प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है।

उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अंदर बचपना है और उनमे परपक्वता कम है।  राजस्थान में बेरोजगारी खत्म करने के लिए कांग्रेस ने बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन राज्य में सरकार बनने के बाद उन्होंने कहा कुछ और किया कुछ। राज्य में 17 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में मेहनती लोग रहते है और जब पेपर लीक होता है तो सबसे ज्यादा दुख उन्हें ही होता है। देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में है।
वीके सिंह ने कांग्रेस पर निशना साधते हुए कह कि राजस्थान एक विकसित राज्य था, लेकिन पिछले पौने पांच वर्षों में पेपर लीक घटनाएं और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। यहां लूट, यौन शोषण, डकैती की घटनाएं आम हो गई है।
राजस्थान की तुलना उत्तर प्रदेश से करते हुए वीके सींह ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश में अपराधी की संख्या बढ़ी हुई थी, लेकिन मौजूदा समय में अपराधी ढूंढने से भी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव जरूरी है। पीएम मोदी की सभी योजनाएं महिलाओं, दलितों और वंचितों के लिए है। भाजपा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ राज्य में परिवर्तन लाने का मन बना चुकी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours