इंफाल: मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले में एक मतदान केंद्र के पास गोलीबारी की घटना में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति इंफाल पूर्वी जिले के मोइरंगकम्पु साजेब में गोलीबारी की घटना में शामिल थे। इस घटना में शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी गोलीबारी करने के बाद चार पहिया वाहन से मौके से फरार हो गए थे और उन्हें घटनास्थल से पांच किलोमीटर से भी कम दूरी पर शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि उनके कब्जे से गोला-बारूद के अलावा एक .32 पिस्तौल और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। मणिपुर में शुक्रवार को दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों – इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।
मणिपुर में मतदान केंद्र के पास गोलीबारी, तीन लोग गिरफ्तार…
![](https://khabarkhas.in/wp-content/uploads/2024/04/41-7.jpg)
Estimated read time
1 min read
You May Also Like
More From Author
हाइवा ने रौंदा, एक ही परिवार के चार की मौत
April 30, 2024
टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान
April 30, 2024
+ There are no comments
Add yours