इंडियन एथलेटिक्स टीम के मैनेजर की संभालेंगे कमान

Estimated read time 1 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह रविवार को दुबई के लिए रवाना हुए। उन्हें इंडियन एथलेटिक्स टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके रवाना होने से पहले इंस्टीट्यूटी में अलग-अलग खेल संघों के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट की और टीम के बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया ने अमरनाथ सिंह यह जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल 21 वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता 24 से 27 अप्रैल तक दुबई यूएई में आयोजित है। इस स्पर्धा में इंडियन एथलेटिक्स टीम भाग ले रही है। फेडरेशन ने उन्हें इस टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। अपनी इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए वे सुबह सड़क मार्ग से रायपुर गए। माना एयरपोर्ट से फ्लाइट में दिल्ली और वहां से दुबई के लिए उड़ान भरेंगे। इंडिया टीम के प्रबंधक की जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी व खिलाड़ी दोनों खुश हैं। उनका मानना है कि यह प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है। इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जीएस बाम्बरा, एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष डा. जी एस पटनायक, रमन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. गौरव शुक्ला, जसविन्दर सिंह भाटिया (द्रोणाचार्य अवार्डी), आरके पिल्लई, सुरेश क्रिस्टोफर, पीजी कृष्णनन, सुशील मिश्रा, ए एक्का, विजय केशरवानी, जगपाल सिंह धैलीवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रशंसा जाहिर की। इसके अलावा जब रविवार को वह रवाना हो रहे थे, तब छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रवक्ता व सह सचिव हेमंत सिंह परिहार समेत अलग-अलग खेल संघों के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट की और कहा कि उनके नेतृत्व वाली इंडियन टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours