बीजापुर 18 अप्रैल 2023- आयुर्वेद विभाग बीजापुर द्वारा पुराने जटिल से जटिल रोगों का ईलाज कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय की जा रही है, ब्लाक स्तर में संचालित आयुष औषधालयों में मरीजों को बेहतर परिणाम मिल रहा है जिससे लोगों का आयुर्वेद के प्रति रूझान देखने को मिल रहा है। ऐसे ही एक मरीज श्रीमती मालती देवांगन जिनका उम्र 65 वर्ष बताया गया। जिन्होनें आयुष स्पेशलिटी क्लीनिक भैरमगढ़ में अपने जोड़ो के दर्द का ईलाज कराया, मालती देवांगन ने बताया कि विगत 3 वर्षों तक जोड़ो के दर्द से परेशान थी कई जगह ईलाज कराया लेकिन दर्द से छुटकारा नहीं मिला। फिर मुझे लोगो ने आयुर्वेद अस्पताल में ईलाज कराने की सलाह दी फिर मैने भैरमगढ़ के आयुष क्लीनिक में ईलाज कराया अब मुझे दर्द से छुटकारा मिल गया बहुत राहत महसूस कर रही हूं। 15 दिनों के दवाई का सेवन किया जिसमें योग राज गुग्गल, आर्थोएच टेबलेट, महानारायण मालिश तेल, वातान्तक सीरप, अभ्यारिष्ट एवं दशमलारिष्ट जैसे औषधी दिया गया था। डाक्टर के परामर्श के अनुसार दवाईयों का सेवन करके मै पूर्ण रूप से ठीक हूं और दर्द से निजात दिलाने एवं मेरा बेहतर उपचार करने के लिए मै आयुष विभाग का सदैव आभारी रहूंगी।
आयुष स्पेशलिटी क्लीनिक भैरमगढ़ में मरीजों का हो रहा बेहतर उपचार, पुराने से पुराने रोगो का आयुर्वेद पद्धति से इलाज
Estimated read time
1 min read
03 वर्षों से जोड़ो के दर्द से परेशान मालती देवांगन को मिला दर्द से निजात

+ There are no comments
Add yours