स्मार्ट सिटी की खुली पोल, डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया करबला तालाब का पाथवे धसका, बाउंड्रीवाल टूटी

Estimated read time 1 min read

रायपुर। स्मार्ट सिटी के तहत सालों पहले राजधानी रायपुर का किया गया सौंदर्यीकरण अब बदसूरती का प्रतीक बन गया है. इसका गवाह चौबे कॉलोनी स्थित गीता नगर के समीप स्थित करबला तालाब है, जहां तट पर बनाई गई बाउंड्रीवाल टूट चुकी है, वहीं पाथवे धसक गया है. बता दें कि रायपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने 4-5 साल पहले तालाबों के सौंदर्याकरण और संरक्षण के तहत ऐतिहासिक करबला तालाब पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा खर्च किए थे. निगम ने तालाब का गहरीकरण किया और बीच में टापू बनाया. स्मार्ट सिटी ने चारों ओर पेवर ब्लॉक लगाने के साथ बाउंड्रीवाल की थी. बाउंड्रीवाल अब धंसक गई है. बाउंड्रीवाल बनाने के समय न तो कॉलम और न ही बीम डाला गया था. इस वजह से दीवार धसक कर तालाब में गिरने लगी है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours