रायपुर। अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुजरात के नामचीन उद्योगपतियों ने मुलाकात की. इनमें निरमा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कारसनभाई के. पटेल और कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास शामिल रहे. मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई. अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग ₹33,321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र (Investment Letters) प्रदान किए. छत्तीसगढ़ को मिले इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में 14,900 नए रोजगार अवसर सृजित होंगे. अहमदाबाद में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसिद्ध उद्योगपति और निरमा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कारसनभाई के. पटेल से मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी दी. डॉ. पटेल ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में रुचि व्यक्त की.
सीएम साय से नामचीन उद्योगपतियों ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा
Estimated read time
1 min read

+ There are no comments
Add yours