शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा : आकाश झूला टूटने से 6 लोग गिरे, 2 युवतियों की हालत नाजुक, महिला समेत 3 अन्य घायल

Estimated read time 1 min read

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेला में आज बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले के अचानक टूट जाने से झूले पर सवार 6 लोग नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 2 युवतियां और 1 महिला जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 3 अन्य लोगों को भी चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवतियां मलदा गांव की रहने वाली हैं, जो मेला घूमने शिवरीनारायण आई थी। घायलों की पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में हुई है। हादसे के बाद मेले की सुरक्षा और झूलों की फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours