IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क

Estimated read time 1 min read

बलौदाबाजार। आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बलौदाबाजार पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भाटापारा से लेकर सोलन जिला तक फैला हुआ था और किराए के मकान से पूरे देश में सट्टे का संचालन कर रहा था। पूरे मामले का खुलासा एसपी भावना गुप्ता ने किया। पुलिस के मुताबिक, 4 अप्रैल 2026 को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी अजय बतरा को मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक मोबाइल, ₹5780 नकद और सट्टेबाजी से जुड़े स्क्रीनशॉट बरामद किए गए।

तकनीकी जांच से बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

अजय बतरा के मोबाइल की तकनीकी जांच में “RUVIBET” पैनल आईडी के जरिए सट्टा संचालन का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि इस आईडी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में बैठा एक बड़ा गिरोह देशभर में ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। इसके बाद भाटापारा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवानू क्षेत्र में दबिश दी। वहां एक किराए के मकान में चल रहे सट्टा ऑपरेशन का भंडाफोड़ करते हुए 16 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नेपाल व छत्तीसगढ़ के हैं।

आरोपियों से भारी मात्रा में सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, 2 बैंक खाते सहित करीब 50 लाख रुपये से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी “RUVIBET” पैनल आईडी के जरिए Branch-08, Branch-27 और Branch-35 लिंक बनाकर पूरे भारत में ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। मामले में पहले से दर्ज अपराध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। भाटापारा शहर थाना पुलिस की मजबूत सूचना तंत्र और तकनीकी जांच के चलते इस बड़े अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours