रेलिंग से टकराई बाइक, नानी की मौत, युवक घायल, समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर लोगों ने जताई नाराजगी

Estimated read time 0 min read

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के गोडपेंडरी गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि मौके पर 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। काफी देर इंतजार के बाद 112 वाहन के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपनी नानी के साथ दुर्ग से गरियाबंद जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई। युवक ने घायल अवस्था में बताया कि उसे अचानक झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे में जान गंवाने वाली महिला, घायल युवक की नानी है। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की हालत स्थिर है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। उसका इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बाद एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौके पर 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। काफी देर इंतजार के बाद 112 वाहन के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस देरी को लेकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours