गैंगरेप मामले में दीपक बैज ने कहा – सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल, माफी मांगे गृहमंत्री

Estimated read time 0 min read

जगदलपुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में नाबलिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। बैज ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में जंगलराज की स्थिति बन चुकी है और अपराधियों के मन से कानून का डर पूरी तरह खत्म हो गया है। बैज ने आरोप लगाया कि भैरमगढ़ दुष्कर्म मामले में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जो बेहद गंभीर विषय है। दीपक बैज ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस मामले में जनता से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। बैज ने सोशल मीडिया पर भैरमगढ़ सामूहिक दुष्कर्म मामले के कथित आरोपी की तस्वीर भी जारी कर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं है और सरकार केवल दावे कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours