भोरमदेव शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों को किया 28 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

Estimated read time 1 min read

कवर्धा। कबीरधाम के किसानों के लिए यह सावन उम्मीदों की मिठास लेकर आया है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा की किसान-हितैषी सोच के परिणामस्वरूप भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. बीते चार वर्षों में पहली बार गन्ना किसानों को ₹27.79 करोड़ की रिकवरी राशि एकमुश्त और समयपूर्व जारी की गई है. भोरमदेव शक्कर कारखाने के एमडी जीएस शर्मा ने जानकारी दी कि इससे पहले मई माह में ही किसानों को ₹87.65 करोड़ की एफआरपी (FRP) राशि का भुगतान कर दिया गया था. इस तरह इस वर्ष किसानों को अब तक कुल ₹115 करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त हो चुकी है, जो दर्शाता है कि सरकार का ध्यान न सिर्फ घोषणाओं पर, बल्कि उनके धरातली क्रियान्वयन पर भी है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours