हवाई और रेल सेवा ठप ! बस्तर में पर्यटन और रोजगार पर पड़ा बुरा असर

Estimated read time 0 min read

जगदलपुर. बस्तर में हवाई और रेल सेवाएं दोनों बंद पड़ी है। ऐसे में न सिर्फ आम लोगों की यात्रा मुश्किल हो गई है, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बारिश का मौसम, दशहरे का समय और पर्यटकों की आमद का अवसर, लेकिन बस्तर अब सिर्फ सड़क मार्ग के सहारे है। फिलहाल बस्तर न हवाई रास्ते से जुड़ा है, न रेल से। हवाई सेवा तो पहले ही ठप थी, अब रेल सेवा भी अस्थाई रूप से 28 दिनों से बंद है। ऐसे में बस्तर के लोगों को राजधानी रायपुर या अन्य शहरों से जुड़ने के लिए केवल सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है, जो बारिश के इन दिनों में और भी खतरनाक और महंगा हो चला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वक्त बस्तर की खूबसूरत वादियां, झरने और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा देखने देशभर से पर्यटक यहां आते हैं, लेकिन रेल और हवाई सेवा दोनों बंद होने से इसका सीधा असर होटल व्यवसायी, दुकानदार, गाइड और ट्रांसपोर्ट वाले पर पड़ रहा है, जो पर्यटन से जुड़कर जीवन यापन करते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours