कवर्धा. भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धियों को आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों से जोड़ने के उद्देश्य से नेशनल स्पेस डे 2025 के अवसर पर आज शासकीय पी.जी. कॉलेज, कवर्धा में एक विशेष विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया. विद्यार्थियों ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता को समर्पित राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” की भावपूर्ण प्रस्तुति भी दी. कार्यकम में विशिष्ट अथिति के रूप में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से वैज्ञानिकगण डॉ. आनंद अरूर, जुगल किशोर मणि, अरुण एस. सूर्यवंशी, पी. काश्वेर, डॉ. अमित दुबे, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी विशेष रूप में आमंत्रित थे. कार्यकम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी, नपा अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी, एवं पीजी कालेज के प्रभारी प्रचार्य डॉ. ऋचा मिश्रा , रिंकश वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
शासकीय पी.जी. कॉलेज के विशेष विज्ञान कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल, विद्यार्थियों से किया संवाद
Estimated read time
0 min read

+ There are no comments
Add yours