घर में खेलने की खौफनाक सजा : ढाई साल के मासूम पर बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Estimated read time 0 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरातरई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग परदेशी देवांगन ने पड़ोस में रहने वाले महज ढाई साल के मासूम बच्चे पप्पू पर कुल्हाड़ी (टंगिया) से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा पप्पू बुजुर्ग के घर में खेल रहा था। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने बच्चे को वहां से जाने को कहा। जब बच्चा नहीं हटा तो सनकी बुजुर्ग ने आव देखा न ताव और पास रखी कुल्हाड़ी से बच्चे के सिर पर वार कर दिया। वहीं मासूम को लहूलुहान हालत में तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। साथ ही उतई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे जोरातरई गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours